फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Policy changes should be made in the agriculture sector

Muzaffarnagar News: कृषि क्षेत्र में किए जाएं नीतिगत बदलाव

Sun, 18 Jun 2023 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Policy changes should be made in the agriculture sector
मेरठ रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते  किसान नेता धमेन्द्र मलिक।
खेती और गांव की समृद्धि के लिए विशेषज्ञों ने किया मंथन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण भारत का एजेंडा के तहत शनिवार को किसानों की समस्याओं पर मंथन हुआ। विशेषज्ञों ने कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र के नीति में किसानों और गांव की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया। वक्ताओं कहा कि कृषि क्षेत्र की अधिक मजबूती के लिए नीतिगत बदलाव किए जाएं।
शनिवार को एक दिवयीय कार्यक्रम का आयोजन बंगलुरू स्थित फाउंडेशन द्वारा किया गया। करीब तीन दर्जन गावों से प्रतिभागियों ने समस्याओं और नीतिगत बदलावों पर विचार व्यक्त किए। ग्रामीण भारत का एजेंडा कार्यक्रम के दूसरे चरण में देश के दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी राज्यों में आयोजित होंगे। बताया किसानों की राय के बिना सरकारें अधिकांश नीतियां निर्धारण करती रही हैं। यही वजह ग्रामीण इलाकों का पिछड़ापन दूर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में अर्थव्यवस्था के सुधार और इसके भविष्य की रणनीति पर विचार रखें। अधिकांश किसानों ने निराश्रित पशुओं की समस्या बताते हुए प्रत्येक गांव या पंचायत स्तर पर बड़ी गोशाला खोलने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतिहर मजदूरों का अभाव बड़ी समस्या
किसानों ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और खेतिहर मजदूरों का अभाव सबसे बड़ी समस्या बन गई है। फसलों की वाजिब और समय पर कीमत नहीं मिलने की दिक्कत भी कम नहीं। प्रदूषण सहित कई समस्याओं की ओर किसानों का फोकस रहा। हरवीर सिंह और फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रचुर गोयल एवं देबजीत मित्रा ने संयुक्त रूप से संचालन किया। मुजफ्फरनगर जिले के अलावा, मेरठ, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर और शामली जिले के किसानों ने हिस्सा लिया।


इनकी रहीं मौजूदगी
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान, भाकियू (अ) के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाल वर्मा, शामली के जिपंस उमेश पंवार, जिपंस अरविंद पंवार, बलरामपुर चीनी मिल समूह के पूर्व ग्रुप प्रमुख केपी सिंह, शूटर रेणु तोमर, केवीके बघरा की इंजार्ज डॉक्टर सविता आर्य, पंतनगर यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर डॉ अशोक पंवार, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed