फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Policemen should follow social distance

सोशल डिस्टेंस का पालन करें पुलिसकर्मी

Sat, 16 May 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Policemen should follow social distance
चरथावल थाने में निरीक्ष्रण करते एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी शारीरिक दूरी का पालन करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर और हाथ धोने में साबुन का प्रयोग करने की हिदायत दी। साथ ही मैस में बनने वाले खाने की गुणवत्ता भी चेक की।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी ने चरथावल थाने पहुंचकर कोरोना से बचने के लिए पुलिसकर्मियों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना ऑफिस और भोजनालय में जाकर वस्तुस्थिति का हाल जाना। साथ ही स्वच्छता पर जोर दिया। महकमे द्वारा दी गई वाशिंग मशीन, फ्रीज आदि से प्रयोग के बारे में एसओ सूबे सिंह यादव से मालूमात किया। बैरकों में पुलिसकर्मियों के पास सैनिटाइजर की उपलब्धता और सोशल डिस्टेंस की स्थिति का अवलोकन किया। रात-दिन सेवा में डटे कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने लोगों के बचाव के साथ खुद की हिफाजत करने का मूलमंत्र दिया। थाने से लौटते वक्त उन्होंने दधेडू पुलिस चेक पोस्ट पर प्रभारी राजकुमार सिंह से लॉकडाउन पालन की स्थिति की जानकारी ली। एसएसपी ने मुख्य मार्ग से गुजरने वाले श्रमिकों को बैठाकर उनकी समस्याएं सुन उनसे विनम्र व्यवहार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed