{"_id":"616b1e79c867a166fc34f031","slug":"policemen-held-hostage-in-lalpur-rahadwa-muzaffarnagar-news-mrt5609538198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर रहड़वा में पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुर रहड़वा में पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक
विज्ञापन
रामराज के गांव लालपुर रहड़वा में पुलिस कर्मियों के बंधक बनाए जाने पर पहुंची पुलिस फोर्स।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
लालपुर रहड़वा में पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक
रामराज (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र के गांव लालपुर रहड़वा में शनिवार देर रात ग्रामीणों ने मेडिकल स्टोर संचालक से बदलसूकी कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को एक मकान में बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर मेडिकल स्टोर के काउंटर में अपनी तरफ से कारतूस रखकर स्टोर संचालक को फर्जी तरीके से फंसाने के प्रयास का आरोप लगाया। देर रात फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें बंधनमुक्त कराया।
खादर क्षेत्र के गांव लालपुर रहड़वा में ग्राम प्रधान अमरदीप की बुआ का बेटा नीरज मेडिकल स्टोर चलाता है। ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय रामराज थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी नीरज के मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और काउंटर की तलाशी लिए जाने की बात कही। आरोप है कि तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने पास से दो कारतूस काउंटर में रख दिए और इसका आरोप स्टोर संचालक नीरज पर लगाते हुए उसे थाने ले जाने लगे।
यह देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिसकर्मियों पर नीरज को फर्जी फंसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने तीनों पुलिसकर्मियों को एक मकान में बंधक बना लिया और उनकी वीडियो बनाकर एसएसपी अभिषेक यादव को भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मियों को बंधक बनाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ जानसठ शकील अहमद और एसओ अक्षय शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों ने तीनों पुलिसकर्मियों पर इससे पहले भी गांव के तीन फल-सब्जी विक्रेताओं की दुकान में नशीला पदार्थ रखकर 20-20 हजार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। इस पर अफसरों ने तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर विभागीय कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करते हुए उन्हें बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन
वर्जन-
ग्रामीणों के आरोप बेहद गंभीर हैं। तीनों पुलिसकर्मियों के आचरण के खिलाफ जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात

रामराज के गांव लालपुर रहडवा में बंधक बनाए गए पुलिसकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR