{"_id":"61f03681b86ce022d91ce604","slug":"policemen-and-dignitaries-will-be-honored-muzaffarnagar-news-mrt5746650146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस आज, सम्मानित होंगे पुलिसकर्मी व गणमान्य लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस आज, सम्मानित होंगे पुलिसकर्मी व गणमान्य लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण व परेड का कार्यक्रम आयोजित होगा। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के अलावा कोरोना काल में मदद व पुलिस का सहयोग करने वाले आमजन को सम्मानित किया जाएगा।
इस बार पूर्व की भांति गणतंत्र दिवस धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा। यह निर्णय कोरोना काल के कारण लिया गया है। पूर्व समय में पुलिस परेड के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता था। लेकिन इस बार सुबह 9 बजे पुलिस परेड होगी, जिसमें जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह सलामी लेंगे। ध्वजारोहण होगा। इसके बाद शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी पुलिसकर्मियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद सराहनीय कार्य वाले तीन दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी व पुलिस के सहयोगी गणमान्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
-
यह होंगे सम्मानित
- जनपद पुलिस के सिपाही संजीव कुमार, जोगेंद्र सिंह, आशाराम, सुनील शर्मा, आदेश कुमार शर्मा, सीनू अग्रवाल, विष्णु दत्त शर्मा, अश्वनी शर्मा, अंकित कुमार, गौरव त्यागी भी सम्मानित होंगे।