{"_id":"5e5020438ebc3ef40c38dd44","slug":"policeman-s-wife-gave-life-in-home-trouble-muzaffarnagar-news-mrt470173776","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी की पत्नी ने गृहक्लेश में दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी की पत्नी ने गृहक्लेश में दी जान
विज्ञापन
पुलिसकर्मी की पत्नी ने गृह क्लेश में दी जान
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी पुलिसकर्मी की पत्नी ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी दुर्गेश त्यागी आरपीएफ में तैनात है। फिलहाल दुर्गेश की पोस्टिंग मुंबई में है, जबकि उसकी पत्नी आकांक्षा सुभाष नगर में ही रहती थी। नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ समय से आकांक्षा पति दुर्गेश के साथ मुंबई में ही रहने की जिद कर रही थी, जबकि दुर्गेश इससे इंकार कर रहा था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिससे आकांक्षा मानसिक तनाव में थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी गृह क्लेश के चलते बृहस्पतिवार रात महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।