{"_id":"586a9d314f1c1ba709158b5d","slug":"police-will-send-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद गैंगस्टरों के साथियों को भी जेल भेजेगी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद गैंगस्टरों के साथियों को भी जेल भेजेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग।
चुनाव आयोग शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए गैंगस्टर के साथियों की तलाश कराने की तैयारी में जुट गया है। जेल अफसरों ने जेल में बंद शातिरों की सूची आयोग को उपलब्ध करा दी है। पुलिस के सहयोग से इनके साथियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने अपने काम को अंजाम देना शुरू कर दिया है। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए आयोग के अधिकारियों ने जेल अफसरों से गैंगस्टर में बंद बंदियों की सूची मांगी है। आयोग का मानना है कि जेलों में बंद गैंगस्टर के आरोपी बदमाश अपने साथियों के सहयोग से चुनावों को किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रभावित कर सकते हैं। शातिर बाहर घूमने वाले अपने साथियों से मतदान के दौरान गड़बड़ करा सकते है।
मतदाता को धमका कर वोटों को इधर-उधर कराने की शिकायतें पूर्व में मिलती रही हैं। ऐसे में चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो सकते हैं। जेल अफसरों के अनुसार कारागार में इस समय 478 बंदी गैंगस्टर के बंद हैं। इनकी सभी तरह की डिटेल सोमवार को मेरठ में आयोजित मीटिंग में अधिकारियों के माध्यम से आयोग को भेज दी गई है। सूत्रों की मानें तो आयोग पुलिस के सहयोग से जेल में बंद शातिरों के साथियों की तलाश कराएगा। साथियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।