फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police took strict action, there could not be an uproar, ADG tested the system

पुलिस ने बरती सख्ती, नहीं हो सका हो-हल्ला, एडीजी ने परखी व्यवस्था

Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police took strict action, there could not be an uproar, ADG tested the system
मुजफ्फरनगर में मतगणना स्थल पर सुशासन का डंडा टिकाए शांति पूर्ण मतगणना कराने के लिए एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को मतगणना सकुशल व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मतगणना स्थल पर दो हजार पुलिसकर्मियों का मजबूत किला तैयार किया गया था। यहीं कारण रहा कि मतगणना के दौरान कहीं पर भी कोई हो-हल्ला तक नहीं हो पाया। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने भी मतगणना स्थल पहुंच कर सुरक्षा व मतगणना की व्यवस्था को देखा और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

चूंकि मतगणना वाले दिन हजारों गठबंधन कार्यकर्ताओं व किसानों के सड़कों पर मौजूद रहने का दावा किया जा रहा था। इसे पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया था। इसी के चलते मतगणना स्थल के चारों और सुरक्षा का मजबूत किला तैयार किया गया था। कूकड़ा ब्लाक चौराहा, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, गांधी नगर पुलिया, अलमासपुर चौक पर बैरियर लगाकर सभी स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी सिटी, एसपी देहात व एसपी अपराध को सौंपी गई थी। एसएसपी अभिषेक यादव भी मतगणना स्थल पर घूम घूम कर व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। पुलिस ने मतगणना के दौरान बैरियरों पर सख्ती बरती, इसी का परिणाम रहा कि कहीं पर भी शरारत व कोई हो-हल्ला नहीं कर सका।
विज्ञापन

एसएसपी ने हटवाए भाजपा नेताओं के वाहन
सुरक्षा के मद्देनजर बालाजी चौक पर बैरियर लगाया गया था। चौक से विश्वकर्मा चौक की और सड़क पर भाजपा नेताओं ने अपने वाहन खड़े किए थे। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की भी गाड़ी वहां खड़ी थी। यह पता चलने पर एसएसपी ने पहुंच कर लाउड स्पीकर से एनाउंस कर सभी वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने पहुंच कर ली जानकारी
दोपहर बाद मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल मतगणना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव व सभी पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व मतगणना के बारे में जानकारी ली।

पैदल राहगीर-दोपहिया वाहन भी रोके
मतगणना स्थल तक पहुंचने वाले सभी मार्गों की घेराबंदी कर पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया था। इन मार्गों से मतगणना स्थल तक पुलिस ने दोपहिया वाहन व पैदल लोगों को भी नहीं जाने दिया।
बिना पास नहीं गया कोई अंदर
मतगणना स्थल के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी को भी बिना पास के अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed