{"_id":"6129329d8ebc3e7a004ec676","slug":"police-team-attacked-in-nangla-rai-constable-injured-muzaffarnagar-news-mrt553651495","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगला राई में पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगला राई में पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगला राई में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला राई में तांत्रिक के खिलाफ शिकायत पर उसे पकड़ने पहुंची हिंडन चौकी पुलिस पर हमला कर दिया गया। आरोपी तांत्रिक पुलिसकर्मियों पर ईंटों से प्रहार कर फरार हो गया। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नंगला राई में कुल्हेड़ी मार्ग पर आरिफ का मकान है, जहां उसके द्वारा लोगों को तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगने की लगातार शिकायतें पुलिस को मिल रहीं थीं। शुक्रवार दोपहर इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने हिंडन चौकी पुलिस को आरोपी तांत्रिक को थाने लाकर इस संबंध में पूछताछ करने के निर्देश दिए थे। इस पर हिंडन चौकी के पुलिसकर्मी आरोपी तांत्रिक को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंचे थे।
सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि जैसे ही पुलिस टीम आरोपी तांत्रिक आरिफ के घर पहुंची, उसने डंडे और ईंटें लेकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जैसे ही हेड कांस्टेबल दीपेंद्र ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, उसने उसके सिर पर ईंटों से प्रहार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिकर्मियों पर डंडे से भी हमला कर दिया और जब तक पुलिसकर्मी संभलते, वह खेतों में घुसकर फरार हो गया। पुलिस तत्काल लहूलुहान हेड कांस्टेबल दीपेंद्र को सीएचसी ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर एमपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी तांत्रिक की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इन्होंने कहा .......
सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपी तांत्रिक आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।