{"_id":"58d6bcb04f1c1bfc2f1a2dfe","slug":"police-se-uljhe-vyaapari","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से उलझे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से उलझे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। प्रशासन ने नगर में दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाया। दुकानों के टीन शेड उतारने को लेकर व्यापारियों ने इसका विरोध जताया। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस और पालिका अधिकारियों के बीच नोकझोंक हो गई थी। इस दौरान तीन दुकानदारों के चालान काटकर उनसे जुर्माना वसूला गया।
शनिवार को नायब तहसीलदार चमन सिंह ने नगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस बल को साथ लेकर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रशासन ने ओवरब्रिज के नीचे जानसठ रोड, शिव मंदिर के पास दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। नायब तहसीलदार ने पालिका कर्मचारियों से दुकानों के सामने लगी टीन शेड उतारने शुरू कर दिए, जिसको लेकर व्यापारी एकत्र हो गए। व्यापारियों ने टीन शेड उतारने का विरोध जताया। इस दौरान व्यापारियों से पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस के साथ टीन शेड उतारने को लेकर नोकझोंक हो गई थी।
इंस्पेक्टर केपी सिंह के समझाने पर व्यापारी शांत हुए। अतिक्रमण हटवाने की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता भी वहां पहुंच गए। व्यापारियों और भाजपाइयों के कहने पर पालिका कर्मचारियों ने टीन शेड हटाने बंद किए। पालिका अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले तीन दुकानदारों के चालान काटकर जुर्माना वसूल किया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि किसी को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई होगी।