फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police running on false information of murder

हत्या की फर्जी सूचनाओं पर दौड़ रही पुलिस

Mon, 27 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police running on false information of murder
खतौली। पिछले कई दिनों से हैकर मोबाइल नंबर हैक कर पुलिस को हत्या की सूचना दे रहा है। वह हत्या की जगह जमना विहार को बताता है। जिन नंबरों से सूचना जाती है, पुलिस उन लोगों से मिलती है। तो मामला फर्जी पाया जा रहा है। जो पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ है।
विज्ञापन

विगत दो दिन पहले आधार शीला शिक्षण संस्थान चलाने वाले वसीम के नंबर को हैक कर हैकर ने पुलिस को सूचना दी थी कि जमना विहार में किसी की हत्या कर दी गई। 112 नंबर पुलिस ने वसीम के नंबर पर दोबारा फोन किया। वसीम से बात हुई, जिस पर उसने ऐसा कोई भी मामला होने से मना किया। पुलिस उसके प्रतिष्ठान पर पहुंची और पूरी जांच की। ऐसा ही दूसरा मामला गत दिवस भी हुआ। बुआड़ा रोड स्थित राज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कुलदीप राज के नंबर से भी पुलिस को हत्या की सूचना दी गई। पुलिस सूचना मिलने पहुंची तो मामला फर्जी मिला। 112 नंबर की गाड़ी पर तैनात पुलिस ने भी मामले की जांच की। वही चौकी प्रभारी भी नंबर के आधार पर स्कूल में पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एक अन्य नंबर से भी पुलिस हत्या की सूचना दी गई थी। सभी पीड़ितों ने पुलिस से हैकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed