फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police remained alert during Friday prayers in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जुमे की नमाज के दौरान पुलिस रही अलर्ट

Sat, 10 Feb 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Police remained alert during Friday prayers in Muzaffarnagar
नगर के खालापार में फ्लैग मार्च करते डीएम,एसएसपी व पुलिसकर्मी। संवाद
- डीआइजी, डीएम और एसएसपी ने किया क्षेत्र का भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हल्द्वानी में हुए उपद्रव के मद्देनजर जिले भर में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस चौकन्नी रही। प्रत्येक मस्जिद के आसपास पुलिस तैनात की गई और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण करते रहे। डीआईजी अजय साहनी, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी व एसएसपी अभिषेक सिंह ने भ्रमण कर सुरक्षा व माहौल का जायजा लिया। सभी स्थानों पर नमाज शांतिपूर्ण अता की गई।
जुमे की नमाज के दौरान पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने नगर के भीड-भाड़ वाले स्थानों व खालापार, मीनाक्षी चौक, हनुमान चौक, शिव चौक, शामली स्टैंड आदि क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। स्थानीय लोगों व धर्मगुरुओं से संवाद किया। सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया। सौहार्द बनाए रखने, अफवाह पर ध्यान न देने, कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा न बनने की अपील की। पुलिस प्रशासन का सहयोग व असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने को कहा।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस से सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने को कहा। बाजारों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त व बैरियर लगाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एएसपी व्योम बिंदल, विनायक गोपाल भोसले आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में हुई जुमे की नमाज
छपार/मीरापुर। जुमे की नमाज पर गांव बरला, बसेड़ा, खुड्डा, छपार, भेसरहेड़ी आदि सभी क्षेत्रों में मस्जिदों पर पुलिस मुस्तैद रही और नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों में शांति रही। वहीं, मीरापुर व रामराज पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही। कस्बे व देहात स्थित सभी मस्जिदों पर पुलिस मौजूद दिखी। सभी स्थानों पर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इंस्पेक्टर मीरापुर रवेंद्र सिंह यादव व रामराज एसओ रामकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ लगातार कस्बे व देहात में गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed