{"_id":"614cc77b8ebc3efab974aa4c","slug":"police-refuse-to-take-tahrir-from-hafiz-s-family-muzaffarnagar-news-mrt5575764162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिज के परिजनों से तहरीर लेने से पुलिस का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफिज के परिजनों से तहरीर लेने से पुलिस का इनकार
विज्ञापन
रतनपुरी थाने पहुंचे हाफिज इदरिश के परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिज के परिजनों से तहरीर लेने से पुलिस का इनकार
मुजफ्फरनगर/खतौली। धर्मांतरण प्रकरण में गिरफ्तार मौलाना कलीम सिद्दीकी के विश्वासपात्र हाफिज इदरीश के परिजनों से बृहस्पतिवार रात पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। उसके परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे थे।
धर्मांतरण प्रकरण में एटीएस के हत्थे चढ़े फुलत स्थित मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया के संस्थापक मौलाना कलीम सिद्दीकी के करीबी हाफिज इदरीश बुधवार देर रात से लापता हैं। एक तरफ जहां एटीएस द्वारा हाफिज इदरीश को हिरासत में लिए जाने की आशंकाएं जताई जा रहीं है। वहीं, हाफिज के परिजन बृहस्पतिवार रात उसकी गुमशुदगी तहरीर लेकर रतनपुरी थाने पहुंचे। हाफिज के बेटे ओसामा और साद ने बताया कि इदरीश बुधवार रात स्कूटर लेकर फुलत गांव से खतौली स्थित आवास पर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वे न तो फुलत लौटे और न ही खतौली आवास पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार बुधवार से ही उनकी दुकान व मकान बंद है। हाफिज के बेटों ने रतनपुरी थाना पुलिस से उसकी जानकारी देने या फिर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने न केवल हाफिज इदरीश की कोई जानकारी होने से स्पष्ट इंकार कर दिया। पुलिस ने इतना ही नहीं तहरीर लेने से ही इनकार कर दिया। हाफिज इदरीश के परिजनों ने उसके धर्मांतरण प्रकरण से किसी तरह से जुड़ा होने से इंकार करते हुए कहा कि पिता तो कपड़े की दुकान करते हैं। वे कारोबारी लोग हैं, न कि धर्मांतरण पेशे से जुड़े हुए। बेटे ओसामा ने पुलिस से पिता के बारे में सही जानकारी दिए जाने की मांग की। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि एटीएस द्वारा की गई किसी भी तरह की कार्रवाई उनकी जानकारी में नहीं है। एटीएस द्वारा स्थानीय पुलिस से न तो किसी तरह से संपर्क किया गया है और न ही कोई जानकारी साझा की गई है। इस संबंध में लखनऊ स्तर पर ही कोई जानकारी दी जा सकेगी।