फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police received details of some suspicious mobile phones in the robbery case.

Muzaffarnagar News: लूट प्रकरण में पुलिस को मिली कुछ संदिग्ध मोबाइलों की डिटेल

Tue, 09 Dec 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Police received details of some suspicious mobile phones in the robbery case.
-एसपी सिटी ने भी करीब तीन घंटे तक थाने में पुलिस की ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद में हुई लूट की घटना में पुलिस की सर्विलांस टीम ने कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की डिटेल ली है। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सोमवार को पुलिस ने पीड़ित नाजिम अली से थाने में काफी देर तक पूछताछ की। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भी करीब तीन घंटे तक थाने में पुलिस की बैठक ली।
शुक्रवार को मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी नाजिम अली समेत चार लोगों को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें जेवरात समेत करीब 75 लाख रुपये का नुकसान बताया गया। पुलिस घटना के खुलासे को लेकर लगी हुई है। रविवार, सोमवार को एसपी सिटी ने थाने पहुंच कर पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर फीड बैक लिया।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि पुलिस को घटना के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिन पर पुलिस टीम कार्य कर रही है। बताया गया है कि बदमाश घटना को अंजाम देकर बुढ़ाना रोड होते हुए बुढ़ाना अंडरपास से हाईवे पर निकल गए थे। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हेलमेट, तीसरे ने अपना मुंह पर नकाब लगा रखा था। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस भाग दौड़ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
मोबाइल कॉल को खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद से पुलिस टीम क्षेत्र के मोबाइल टावर से संचालित हो रहे मोबाइल की कॉल को भी खंगाल रही है। घटना से पूर्व, बाद में आसपास कितने मोबाइलों सक्रिय थे। सभी की डिटेल पुलिस खंगाल रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। कई फुटेज में बदमाश जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में रात का अंधेरा पुलिस की परेशानी को बढ़ा रहा है। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस कई लाइन पर कार्य कर रही है, जिससे बदमाशों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed