{"_id":"5e483a3a8ebc3ee5e9250067","slug":"police-ran-to-recover-to-become-fake-officer-muzaffarnagar-news-mrt4691949152","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अधिकारी बन वसूली करने पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अधिकारी बन वसूली करने पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

मीरापुर। मंडी समिति के अधिकारी बनकर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर व्यापारियों से उगाही करने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर तीन लोगों को पकड़ लिया। जांच पता चला कि आरोपी शराब के नशे में थे और बरात में आए हुए थे। जो अपने ही अन्य वाहन चालकों पर रोब गालिब कर रहे थे। डॉक्टरी करा कर पुलिस ने उन्हें चालान करके अन्य बरातियों की जमानत पर छोड़ दिया।
कुछ लोगों ने मोंटी तिराहे पर कार सवार तीन लोगों द्वारा कार सवारों से जबरन उगाही करने की सूचना पुलिस को दी। यह भी बताया कि तीन लोग खुद को मंडी समिति के अधिकारी बता कर अवैध वसूली कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान तीनों बराती पाए गए जो नशे में थे।
इंस्पेक्टर मीरापुर एचएन सिंह ने बताया कि सूचना मंडी समिति के फर्जी अधिकारी बन कर वसूली की मिली थी। पुलिस तीन लोगों को पकड़ा। तीनों शराब के नशे में थे। पूछताछ में चला पता कि वे गंगोह के निवासी हैं, जो बिजनौर बरात में गए थे। यहां कार रोक कर अपने अन्य बरातियों की कार में सवार लोगों पर रौब गालिब कर रहे थे। चालक मौहल्ला गौरी कस्बा गंगोह जिला सहारनपुर निवासी दिलशाद पुत्र सईदुददीन का शराब पीकर कार चलाने के आरोप में चालान किया। तीनों की डॉक्टरी कराई और बाद में अन्य बरातियों की जमानत पर छोड़ दिया।