फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Police personnel should take action against the farmers thoughtfully'

‘किसानों के खिलाफ सोच समझकर कार्रवाई करें जवान’

Sat, 29 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
'Police personnel should take action against the farmers thoughtfully'
छपार (मुजफ्फरनगर)। किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर छपार टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने सभी से किसान आंदोलन में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। जवानों को भी किसानों के खिलाफ सोच समझकर कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने के चलते भाकियू कार्यकर्ताओं ने जनपद के दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार व सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। शुक्रवार को युवा भाकियू अध्यक्ष गौरव टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष राजबीर जादौन अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे। गौरव टिकैत ने किसान आंदोलन के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया। बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में अब तक चार सौ किसान शहीद हो गए, लेकिन केंद्र सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं होंगे, किसान आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस और फोर्स के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भी किसानों के ही बेटे हैं, इसलिए अपने हक के लिए लड़ रहे किसानों पर गोली न चलाएं। प्रदेश के सभी टोल नाकों को बॉर्डर की तरह माना जाएगा। जिस ब्लॉक में टोल पड़ेगा, उस ब्लॉक के पदाधिकारी किसान आंदोलन को मजबूती देकर टोल पर डटेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजबीर जादौन ने कहा कि किसान आंदोलन फेल हुआ तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, नवीन राठी, हरिओम त्यागी, संजय त्यागी, फरमान, मुशर्रफ त्यागी, बबलू त्यागी, ओमपाल, इकबाल कुरैशी, राजा गुर्जर, शहजाद त्यागी, मोनू ठाकुर और रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed