फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police personnel committed indecency with Mahant in the police station

महंत के साथ थाने में पुलिस कर्मियों ने की अभद्रता

Thu, 02 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police personnel committed indecency with Mahant in the police station
खतौली। गांव में स्थित मठ के महंत के साथ की गई मारपीट के बाद महंत अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा। मारपीट करने वाले आरोपियों ने माफी मांगी तो महंत मान गए। लेकिन इसी बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर पुलिस कर्मियों ने महंत के साथ मारपीट की। जिसके बाद महंत ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी मोनू सावरकर गांव में स्थित मठ के पीठाधीश्वर है। उन्होंने बताया कि गत दिवस मंदिर में आकर गांव के ही कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। जिसकी शिकायत करने के लिए वह गत दिवस देर सायं खतौली थाने पहुंचे थे। आरोपियों द्वारा माफी मांगे जाने के बाद मामला शांत हो गया। वह खतौली थाने में बरामदे में रखी कुर्सी पर बैठ गए। तभी एक सिपाही ने आकर अभद्रता करते हुए उनके कपड़े पकड़ लिए। पीड़ित महंत का आरोप है कि थाने में उपस्थित एक दरोगा ने उनके साथ मारपीट की। उनका कहना था कि जब एक योगी को ही थाने में अभद्रता करते हुए मारपीट की जा रही है, तो अन्य आमजन का क्या होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दरोगा और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो वह थाने के सामने ही आत्मदाह करने को मजबूर होगें। उन्होंने इस मामले को हिंदू संगठनों में रखने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed