फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police officials visited Balaji procession route

Muzaffarnagar News: पुलिस अधिकारियों ने किया बालाजी शोभायात्रा मार्ग का भ्रमण

Thu, 30 Mar 2023 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Police officials visited Balaji procession route
छह अप्रैल को शहर में निकाली जाएगी बालाजी शोभायात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में छह अप्रैल को निकाली जाने वाली बालाजी शोभायात्रा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने यात्रा मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। मार्ग पर सड़क के बीच लगे डिवाइडरों के बारे में भी जानकारी ली गई।
हर साल कूकड़ा चौराहे के पास बालाजी मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाती है। यात्रा में प्रमुख बैंड और झांकियां शामिल रहती है। जो सुबह से शुरू होकर अगले दिन अलसुबह मंदिर पर पहुंच कर संपन्न होती हैं। इस बार शोभायात्रा के मार्ग वाली अंसारी रोड पर डिवाइडर लगा दिए गए हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई हैं। इस मार्ग पर बड़े डीजे व झांकियों को परेशानी हो सकती हैं।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने एसपी यातायात कुलदीप सिंह तथा शहर के तीनों थाना प्रभारियों के साथ शोभा यात्रा मार्ग का भ्रमण किया। अंसारी रोड पर लगे डिवाइडरों को देखा। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शोभा यात्रा से पहले सभी समस्याओं का हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed