फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police nabbed four criminals in an encounter, two injured

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे चार बदमाश, दो घायल

Thu, 18 Sep 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police nabbed four criminals in an encounter, two injured
मुजफ्फरनगर। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार बदमाश दबोच लिए जबकि गोली पैर में लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। बदमाश क्षेत्र में हुई चोरी की तीन घटनाओं में शामिल रहे चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में बताया कि मंगलवार रात थाना छपार पुलिस पानीपत-खटीमा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ दो बाइकों पर सवार बदमाश खटीमा मार्ग से रई जाने वाले हैं। इसी दौरान बाइकों पर सवार होकर कुछ संदिग्ध जाते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा किया तो पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। उनकी पहचान हसीन निवासी मोहल्ला शाहपुर कस्बा और नवाब निवासी गांव डाटा व थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने शाहनवाज निवासी शाहपुर जिला हरिद्वार और इरशाद निवासी कस्बा पुरकाजी को भी दबोच लिया। बदमाशों के कब्जे से दो बाइक और 9300 रुपये की नगदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed