{"_id":"5e2c91ad8ebc3e7d63322879","slug":"police-issued-notice-to-the-bjym-leader-in-view-of-caa-muzaffarnagar-news-mrt465755551","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा में नहीं होगा शस्त्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा में नहीं होगा शस्त्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन
सीएए के मद्देनजर पुलिस ने भाजयुमो नेता को नोटिस जारी कर दिए निर्देश
मुजफ्फरनगर/खतौली। गणतंत्र दिवस पर खतौली में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में शस्त्रों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। सीएए को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर जिले में लगी धारा 144 के मद्देनजर पुलिस ने भाजयुमो नेता को नोटिस जारी कर इस बाबत निर्देश दिए हैं।
भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत द्वारा गणतंत्र दिवस पर खतौली में तिरंगा यात्रा निकाले जाने की तैयारी की गई है। तिरंगा यात्रा कस्बे के सभी मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी, जिसमें काफी संख्या में लोग विशेषकर युवा शामिल रहेंगे। ऐसे में युवाओं द्वारा तिरंगा यात्रा में किसी भी रूप में शस्त्रों का प्रदर्शन न होने पाए, इसके लिए पुलिस-प्रशासन पहले से ही सतर्कता बरत रहा है। वहीं, सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर जिले में पहले से ही धारा 144 लागू की गई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकालने वाले भाजयुमो नेता अनुज सहरावत के साथ ही अन्य लोगों को भी शनिवार को नोटिस जारी कर तिरंगा यात्रा में किसी भी तरह का हंगामा न किए जाने, दूसरे वर्ग को उकसावे वाली नारेबाजी नहीं करने और विशेषकर शस्त्रों का किसी भी कीमत पर प्रदर्शन नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
----
इन्होंने कहा -
खतौली कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी का कहना है कि सीएए को लेकर पहले से ही जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में तिरंगा यात्रा को पूरी तरह शांति-व्यवस्था के तहत निकाले जाने को लेकर तैयारियां की गई हैं। तिरंगा यात्रा में किसी भी तरह से शस्त्रों का प्रयोग न होने पाए, इसके लिए आयोजकों को नोटिस जारी किए गए हैं।्