फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police is searching for the accused with the help of viral video

Muzaffarnagar News: वायरल वीडियो की मदद से पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Thu, 21 Nov 2024 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Police is searching for the accused with the help of viral video
मुजफ्फरनगर/ ककरौली। बुधवार को उपचुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान पुलिस पर पथराव प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी खंगालने शुरू किए हैं। नामजद लोगों के साथ मौके पर जो लोग मौजूद थे, उनको चिंहित करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में पुलिस एकत्र कर रही है। पुलिस पर पथराव करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद ककरौली क्षेत्र में घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों में सन्नाटा पसरा है। उधर, पुलिस ने पथराव करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की है। साथ ही नामजद कराए गए लोगों के साथ मौके पर मौजूद रहे लोगों को भी चिंहित करना शुरू किया है। एलआईयू टीम को भी लगाया गया है। पथराव में घायल हुए थाना प्रभारी सहित चारों घायलों ने अपना मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी के पैर में गंभीर चोट है। उन्होंने अपने पैर का एक्सरे भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed