{"_id":"609c21c08ebc3ef1af0459bc","slug":"police-increased-toughness-even-in-the-streets-muzaffarnagar-news-mrt5380903193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली-मोहल्लों में भी पुलिस ने बढ़ाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली-मोहल्लों में भी पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चोरी छिपे दुकानें खोलकर बिक्री कर रहे दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज किए। वहीं, बेवजह घूम रहे लोगों के चालान काटे गए।
ईद-उल-फितर के मद्देनजर मुनाफाखोर कोरोना कर्फ्यू के बावजूद जान खतरे में डालने से नहीं चूक रहे हैं। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर दुकानदार चोरी-छिपे दुकानें खोलकर रेडीमेड गारमेंट, कपड़े व फुटवियर की मनमाने दाम पर बिक्री कर रहे हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव शेरपुर निवासी जाहिद के खिलाफ किराना शॉप खोले जाने पर, नई मंडी थाना पुलिस ने गांव पचेंडा में दूध डेयरी खोलने पर कृष्णपाल के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए।
गांधी कॉलोनी में कंफैक्शनरी शॉप खोलने पर सोनू के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही सिविल लाइंस थाना पुलिस ने भी शहर के आर्यसमाज रोड पर दुकानें खोलने वाले भरतिया कॉलोनी निवासी नितिन व मोहल्ला खालापार निवासी गुलजार के साथ ही गांव हाजीपुरा निवासी जमशेद, गांव सीकरी निवासी हयात, मोहल्ला महमूदनगर निवासी नदीम व सलमान के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। उधर, भोपा थाना पुलिस ने भी गांव किशनपुर में मीट की दुकान खोलकर बैठे सैदा हसन, उसके बेटे साहिब व एक अन्य शौकीन को गिरफ्तार कर लिया। उक्त तीनों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दवा लिखे वाहन में फुटवियर की सप्लाई
भोपा। कोरोना कर्फ्यू में भी ईद के मद्देनजर मोटा मुनाफा कमाने की होड़ में चोरी-छिपे दुकानें खोल रहे दुकानदार माल सप्लाई करने में भी पीछे नहीं हैं। इसके लिए दवा या आवश्यक वस्तु सप्लाई का पोस्टर वाहन पर चस्पा कर उसकी आड़ में फुटवियर व गारमेंट्स की सप्लाई की जा रही है। भोपा थाना पुलिस ने मंगलवार को ऐसे ही एक वाहन की तलाशी लिए जाने पर उसमें लदे फुटवियर के बॉक्स बरामद किए। उक्त वाहन पर दवा सप्लाई का पोस्टर चस्पा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।