फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police help on depositing more cash in banks

बैंकों में ज्यादा नकदी जमा कराने पर ले पुलिस की मदद

Tue, 23 Jun 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Police help on depositing more cash in banks
बैंकों में ज्यादा नकदी जमा कराने पर पुलिस की लें मदद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। सीओ सदर कुलदीप कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न व्यवसाय, बैंक अफसरों और संस्थाओं के लोगों से कोविड बचाव की गाइडलाइन का पालन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी बैंकों में ज्यादा नकदी जमा कराने पर पुलिस का सहयोग ले।

मंगलवार को सीओ सदर ने थाना प्रांगण में मीटिंग में बैंक प्रबंधकों, शराब ठेकेदारों के सेल्समैन, डाककर्मी, पेट्रोल पंप स्वामियों से कहा कि कोरोना संक्रमण को हावी नहीं होने दे। कर्मचारियों और ग्राहकों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए सचेत किया जाए। शारीरिक दूरी बनाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करना नहीं भूलना है। उन्होंने एसओ से मास्क लगाने के लिए सड़कों पर अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने भी सुझाव देते हुए कहा कि पुलिस बैंकों और पेट्रोल पंपों के आसपास विशेष निगरानी बरतें। सीओ ने कहा किसी भी समस्या के आने पर पुलिस 24 घंटे उनके साथ खड़ी मिलेगी। अपराध उन्मूलन में पुलिस का सहयोग करें। एसओ सूबे सिंह, एसएसआई प्रमोद गिरी, एसआई संदीप कुमार, मोहित कुमार, अरविंद पुंडीर, अभिषेक बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed