{"_id":"63208cac9b359d3d8f5207b0","slug":"police-have-recovered-mobile-and-slipper-after-was-murdered-of-sonia-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया हत्याकांड: चप्पल-मोबाइल से खुलेगा कत्ल का राज, प्रेमी ने गंगनहर में फेंकी थी प्रेमिका की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया हत्याकांड: चप्पल-मोबाइल से खुलेगा कत्ल का राज, प्रेमी ने गंगनहर में फेंकी थी प्रेमिका की लाश
Tue, 13 Sep 2022 07:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Sep 2022 07:29 PM IST
सार
पुलिस ने प्रेमी की निशादेही पर प्रेमिका सोनिया की चप्पल और मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल और चप्पल से जल्द ही सोनिया की हत्या का राज खुलेगा।
विज्ञापन
सोनिया की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमिका को विषाक्त पदार्थ निगलने पर गंगनहर में फेंकने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को उसके प्रेमी सहित दो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर युवती का मोबाइल व चप्पल, घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। उधर, दो दिन बीतने पर भी युवती का शव गंगनहर में नहीं मिल सका। गोताखोर उसकी तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि बसेड़ा निवासी अभिषेक का गांव की ही युवती सोनिया से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को अभिषेक ने अपनी मौसी के लड़के गौरव निवासी नई बस्ती पचेंडा रोड मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर युवती की हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिया था। युवती के पिता ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण की धारा में थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने उन्हें बरला स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभिषेक ने पुलिस को बताया कि युवती ने उसके घर आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया था। मौत होने के डर से उसे बोरे में भरकर गंगनहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला को मारने का प्रयास, तड़पती रही विवाहिता, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
बताया कि युवती को गंगनहर में फेंके जाने के बाद से उसे मेरठ से आई फ्लड यूनिट और गोताखोर गंगनहर में तलाश रहे है, मगर अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। आरोपियों की निशानदेही पर युवती का मोबाइल, चप्पल, घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी व चादर, बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों का हत्या कर शव छिपाने के आरोप में चालान कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: खुशखबर: जिले में बनेगा मां शाकंभरी देवी कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट