फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police have arrested accused along with pistol in an encounter in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: मुठभेड़ में शातिर गोकश गिरफ्तार, तमंचा और कटान के उपकरण बरामद, आरोपी पर कई मुदकमे हैं दर्ज

Thu, 25 Jan 2024 11:56 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Jan 2024 11:56 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक शातिर गोकश मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक स्कूटी, एक गोवंश, कटान के उपकरण व अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Police have arrested accused along with pistol in an encounter in Muzaffarnagar
मुठभेड़ में शातिर गोकश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। रतनपुरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर गोकश आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी, एक  गोवंश, कटान के उपकरण व अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


सीओ बुढाना गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात रतनपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भनवाड़ा जाने वाले रास्ते पर काली नदी के किनारे गन्ने के खेत में दो बदमाश गोकशी के लिए लेकर जा रहे है।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को गन्ने के खेत के पास दो बदमाश स्कूटी व एक गाय लेकर दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बदमाश टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए गन्ने के खेत की तरफ भागने लगे। इस दौरान पुलिस टीम ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, अन्य एक बदमाश अंधेरे व कोहरे का फायदा उठाते हुए गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गया।

पुलिस टीम ने फरार हुए बदमाश की तलाश में जंगल में लगातार कॉम्बिंग की, लेकिन वह फरार होने मे सफल रहा। जवाबी फायरिंग में घायल हुए बदमाश ने अपना नाम उस्मान उर्फ छंगा निवासी गांव नंगला बताया। बदमाश के कब्जे से एक स्कूटी, एक तमंचा और दो कारतूस, एक गोवंश और कटान उपकरण में छुरा व कुल्हाड़ी आदि बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए बुढ़ाना सीएचसी मे भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: घायल दरोगा की हालत बेहतर: पहलवानी के बूते 30 वर्ष पहले PAC में भर्ती हुए थे मुन्नेश, साढ़े सात घंटे चला ऑपरेशन

विज्ञापन

सीओ ने बताया कि उक्त बदमाश के खिलाफ मुजफ्फरनगर के रतनपुरी व शाहपुर और मेरठ के सरूरपुर व परतापुर थानों पर गोकशी, गैंगस्टर आदि के एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed