पुलिस बल ने फ्लैग निकाला
मुजफ्फरनगर। छह दिसंबर को शौर्य दिवस और काला दिवस के मद्देजनर जनपद में पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर रहेगी। एहतियातन जिले में तीन कंपनी पीएसी के साथ ही अतिरिक्त पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को जनपद के देहात क्षेत्र में जहां पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया, वहीं शहर क्षेत्र में तीनों थाना प्रभारियों ने फोर्स के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि किसी को भी शौर्य या काला दिवस मनाने नहीं दिया जाएगा। यदि किसी भी संगठन या व्यक्ति ने माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शहर के संवेदनशील स्थानों के साथ ही मुख्य चौराहों पर फोर्स तैनात की गई है।
मीरापुर में पुलिस बल ने फ्लैगमार्च किया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में भारी पुलिसबल के साथ नगर के सरायगेट, मुख्य चौराहा, कोटला, पड़ाव चौक, कमलियान और भुम्मा अड्डा से फ्लैग मार्च निकाला गया।