फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police eyes on the highway along with the city area

शहर क्षेत्र के साथ हाईवे पर भी पुलिस की नजर

Wed, 03 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police eyes on the highway along with the city area
त्योहारों के मददेनजर पैदल मार्च करते एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर क्षेत्र के साथ हाईवे पर भी पुलिस की नजर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। धनतेरस व दीपावली त्योहार के मद्देनजर जनपद में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर क्षेत्र के साथ ही हाईवे व संपर्क मार्गों पर भी बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। शहर में डॉग स्क्वॉड के साथ संदिग्धों की तलाशी अभियान चलाया गया। बाजारों में भारी भीड़ के चलते बाइक के साथ ही ई-रिक्शा व कार की आवाजाही पर रोक रही।
जनपद में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली-दून हाईवे के साथ ही पानीपत-खटीमा व सहारनपुर राजमार्गों पर कई स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। संपर्क मार्गों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी है। शहर क्षेत्र में बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भारी भीड़ के चलते भगतसिंह रोड व इससे जुड़े बाजारों में दुपहिया वाहनों की भी एंट्री बंद कर दी गई। शहर के नावल्टी चौक व मीनाक्षी चौक पर बैरियर लगाकर ई-रिक्शा व कार आदि वाहनों की भी शिवचौक की तरफ आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय चौराहे के पास एक साइड में वाहनों को रोका गया। उधर, नई मंडी क्षेत्र में भी पीठ बाजार व बिंदल मार्केट में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। इन सभी जगहों पर पैदल ही आया जाया सकता है। पुलिस फोर्स ने डॉग स्क्वॉड के साथ चेकिंग अभियान चलाया, जबकि अफसरों ने पैदल मार्च कर लोगों में सुरक्षा का अहसास जगाया।
विज्ञापन

तीसरी आंख को किया गया सक्रिय
शहर क्षेत्र में उमड़ने वाली भारी भीड़ के चलते किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए शहर में 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह सक्रिय किया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम को पुलिस निगरानी में रखा गया है। एसएसपी अभिषेक यादव लगातार इनके जरिये सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखे रहे।

त्योहारों के मददेनजर पैदल मार्च करते पुलिस अधिकारी।।

त्योहारों के मददेनजर पैदल मार्च करते पुलिस अधिकारी।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed