फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police demands action against tantrik

तांत्रिक पर धर्म परिवर्तन करने को प्रेरित करने का आरोप

Thu, 24 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police demands action against tantrik
पुलिस से की तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

पुरकाजी। खादर क्षेत्र के लोगों ने थाने पहुंचकर गांव में रह रहे तांत्रिक पर लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। लोगों ने पुलिस को बताया कि गांव दादूपुर में एक तांत्रिक रह रहा है। जो युवाओं को नशीले पदार्थ देकर उन्हें उनका जीवन बर्बाद कर रहा है। इसके अलावा तांत्रिक गांव की महिलाओं को भ्रमित कर जादू टोने करवा रहा है और धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोग तांत्रिक के झांसे में आकर अपना धर्म परिवर्तन करने को तैयार हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर तांत्रिक को शरण देने वाले लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने व तांत्रिक को गांव से भेजने की मांग की है। इस दौरान भारत भूषण खुल्लर, सरदार सुखपाल बेदी, विनोद खुल्लर, आशु बेदी, सुक्कड़ सिंह, मुकेश त्यागी, कंवरपाल , गुरमेल बाजवा, ज्ञानी जसविंदर सिंह, बूटा सिंह, गुरनाम सिंह, दर्शन सिंह, बलविंद्र सिंह, कुलबीर सिंह, सुखवंत सिंह, नरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed