{"_id":"66bba32f968adca073099d1d","slug":"police-couple-burnt-alive-in-a-highway-accident-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-127985-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हाईवे पर हादसे में जिंदा जल गया सिपाही दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हाईवे पर हादसे में जिंदा जल गया सिपाही दंपती
Tue, 13 Aug 2024 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नई मंडी थाना क्षेत्र के बिलासपुर कट के पास खड़ा सिपाही दंपती अनियंत्रित 18 टायरा ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक समेत दंपती हाईवे पर दूर तक घिसटता चला गया। पहले बाइक और फिर ट्रक के केबिन में आग लगी। पलटे ट्रक के नीचे दबने और आग में जलने से दंपती की मौत हो गई।
सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के गांव अहमदपुर ब्राह्मण माजरा निवासी सिपाही सुधीर (28) मुरादाबाद के कटघर और उसकी पत्नी सिपाही बागपत के गांव धनौरा सिल्वरनगर निवासी सोनिया (25) नागफनी थाने में तैनात थीं। मंगलवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर गांव से ड्यूटी के निकले थे।
दिल्ली-दून हाईवे पर बिलासपुर कट के पास सुधीर ने लघुशंका के लिए बाइक रोकी थी। सोनिया बाइक पर बैठी रही। वापस लौटकर जब सुधीर के पास पहुंचा तो रामपुर तिराहा की ओर से आए अनियंत्रित बजरी लदे ट्रक ने दंपती को चपेट में ले गया। दोनों बाइक समेत ट्रक के नीचे फंसकर दूर तक घिसटते हुए गए। ट्रक एक पेड़ से टकराया। इस दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन से चिंगारी निकलकर ट्रक के ऊपर गिरी।
विज्ञापन
दंपती ट्रक के नीचे फंस गया। पहले बाइक और ट्रक के केबिन में आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। टक चालक मौके से फरार हो गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे के राहत कार्य के बाद शव ट्रक के नीचे से निकाले जा सके। सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि मृतक सिपाही के पिता रामपाल सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।