{"_id":"61e86dc9d11c5328f9136f00","slug":"police-caught-three-thieves-in-encounter-muzaffarnagar-news-mrt5740136153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन चोर
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन चोर
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बन रहे तीन शातिरों को मुठभेड़ में पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त उपकरण, दो तमंचे और एक चाकू के अलावा चार दिन पहले एक घर से चुराए साठ हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
जम्मू कश्मीर के जिला अनंतनाग के गांव सालिया पंचालपुरा निवासी मुश्ताक अहमद भट्ट शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला में किराए पर रहकर कपड़े की फेरी का काम करता है। छह जनवरी को वह फेरी पर गया था। इसी बीच ताले तोड़ कर कमरे में रखे ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान मंगलवार रात पुलिस जब मिमलाना के जंगल में यादराम के खेत पर बने खंडहर में कुछ बदमाशों के छिपे होने ही सूचना मिली। वहां पहुंची पुलिस को देखकर तीन बदमाश भागने लगे।
इस दौरान मुठभेड़ में तितावी के गांव बुढ़ीना खुर्द निवासी शाहिद पुत्र सद्दीक, चंदनहेड़ी सिलाना रोड छपरौली बागपत निवासी जुल्फिकार उर्फ पप्पन पुत्र अहमद व फतेहपुरखेड़ी फुगाना निवासी नौशाद पुत्र शकील को दो तमंचों, एक चाकू, कारतूस, चोरी करने में प्रयुक्त पेचकस, हथोड़ी आदि उपकरण तथा साठ हजार की नकदी सहित दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि वह सभी चोरी करने की योजना बना रहे थे। बरामद साठ हजार की रकम मुश्ताक अहमद भट्ट के घर से चोरी करना बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।