फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police caught the vehicle carrying sweets

मिठाई लेकर जा रही गाड़ी पुलिस ने पकड़ी

Tue, 13 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police caught the vehicle carrying sweets
देवबंद। ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी को मतदाताओं को मिठाई बांटना उस समय भारी पड़ गया, जब पुलिस ने मिठाई से भरे महेंद्रा पिकअप वाहन को पकड़ लिया। करीब आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओँ को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गहमा गहमी चारों तरफ देखने को मिल रही है। वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सोमवार को केंदूकी गांव में प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के कार्यकर्ता गाड़ी में मिठाई के डिब्बे भरकर मतदाताओं के घरों में बांट रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई। गांव से गाड़ी जैसे ही बाहर निकली तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। साथ ही कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed