फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police cafe was ready in just two and a half million

महज ढाई लाख में तैयार हो गया पुलिस कैफे

Sun, 09 Aug 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police cafe was ready in just two and a half million
पुलिस कैफे में दीवार पर लगाए एक पुराने फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जनपद मुख्यालय पर पुलिस लाइन में बनाया गया पुलिस कैफे शनिवार से विधिवत शुरू हो गया। देश के इस पहले पुलिस कैफे के निर्माण पर महज ढाई लाख रुपये खर्च आया है, जिसे पुरानी बुलेट बाइक, पुराने टायर, पुरानी दीवारों और बांस की स्टिक का इस्तेमाल कर विश्वस्तरीय लुक दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में डीएम सेल्वा कुुमारी जे और एएससपी अभिषेक यादव ने पुलिस कैफे का शुक्रवार को लोकार्पण किया। पुलिस कैफे को शानदार लुक देने के लिए एंटीक आइटम्स का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें रिसाइकिल कर नया लुक दिया गया। इसके लिए पुरानी बुलेट बाइक के साथ ही पुराने टायर्स, बांस की स्टिक, पुराने रस्से, पुराने बल्ब आदि का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस कैफे की दीवारों को शानदार लुक देने के लिए दीवारों का प्लास्टर उखाड़कर उनकी ईंटों पर पेंट किया है। पुलिस के करीब 70 साल पुराने ब्लैक एंड व्हाईट फोटो लगाए गए। कैफे पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इस पुलिस कैफे को तैयार करने में महज ढाई लाख रुपये की लागत आई है। बेहद किफायती तरीके से कैफे को तैयार करने में शहर के युवा भवन विशेषज्ञ मयंक अग्रवाल का बहुत सहयोग रहा है, जिन्होंने हर दीवार और सजावटी वस्तु को अपने हिसाब से नया लुक दिया है। वहीं, शुद्ध पेयजल के लिए कैफे की हर टेबल पर तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल किया गया है। फर्नीचर भी काफी आकर्षक बनाया है। कैफे का फर्श भी लकड़ी से तैयार किया है। फर्नीचर और फर्श एक समान वुडन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पहले दिन दो सौ से भी अधिक ऑर्डर
मुजफ्फरनगर। पुलिस कैफे को जनपद के पुलिसकर्मियों ने एसएसपी अभिषेक यादव की इस पहल को हाथोंहाथ लिया है। आलम यह रहा कि फिलहाल 16 सिटिंग क्षमता वाली चार टेबल पर बैठने के लिए पुलिसकर्मियों को इंतजार करना पड़ रहा है। हेडकांस्टेबल संजय त्यागी ने बताया कि पहले ही दिन दोपहर तक ही कैफे में 200 से अधिक ऑर्डर पूरे किए गए हैं। देर शाम तक यह संख्या इससे भी कहीं अधिक हो जाएगी।

पुलिस लाइन में खुले पुलिस कैफे में डयूटीरत कर्मचारी।

पुलिस लाइन में खुले पुलिस कैफे में डयूटीरत कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

साप्ताहिक लॉकडाउन में कोर्ट रोड पर की गई बैरिकेटिग।

साप्ताहिक लॉकडाउन में कोर्ट रोड पर की गई बैरिकेटिग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed