{"_id":"659ef2d00cf6c8b9ec02c597","slug":"police-busy-in-solving-the-mystery-of-ankit-murder-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-14860-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली - अंकित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली - अंकित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस
Thu, 11 Jan 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
- हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी, फिलहाल हाथ खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव जसौला में हुए अंकित हत्याकांड के खुलासे के नजदीक होने के बाद भी पुलिस गुत्थी नहीं सुलझा पा रही है। हिरासत में लिए महिला सहित तीनों संदिग्ध लोग पूछताछ में बार-बार अपने बयान बदल रहे है। जिस कारण पुलिस सच का पता लगाने में उलझ गई और सही आरोपियों की खोज में जुटी है।
चार दिन पहले अनुसूचित जाति के अंकित की हत्या की गई थी। एससी/एसटी एक्ट लगा होने के कारण इसकी जांच सीओ डाॅ. रवि शंकर कर है। हालांकि पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया था। मगर हत्या कांड में और अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका के चलते संदिग्धों से पूछताछ की जा रही हैं। चार दिन से लगातार की जा रही पूछताछ के बाद भी पुलिस सही आरोपियों तक पहुंच नहीं पा रही जिस कारण पुलिस हत्यारोपियों से अभी काफी दूर दिखाई दे रही है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि हत्या का मामला है, बारीकी से हर बिंदू पर जांच की जा रही है। आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
यह था मामला
रविवार शाम जसौला निवासी 21 वर्षीय अंकित पुत्र रणवीर को कुत्ता देखने के बहाने घर से बुलाया गया था। इसके बाद अंकित गांव के बाहरी छोर पर स्थित सोनू सैनी के घर में मिला था। अंकित की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने मृतक के पिता रणवीर की तहरीर पर महिला को नामजद करते हुए उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या व एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था।