फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police arrested two vicious criminals, many cases opened

Muzaffarnagar News: पुलिस ने दबोचे दो शातिर अपराधी, कई मामले खुले

Sun, 07 May 2023 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two vicious criminals, many cases opened
मनशाद पर नौ और विसार के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

निराश्रित गोवंश का कटान कर मांस दिल्ली में बेचने है दोनों
कार से 2100 नशीली गोलियां भी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कार सवार दो शातिर अपराधी मनशाद उर्फ सोना और विसार शहर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े है। कार से 2100 नशीली गोलियां भी बरामद की है। मनशाद पर नौ और विसार के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं।
सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लग्जरी कार में सवार मनशाद उर्फ सोना निवासी जहांगीर पट्टी सूजडू और विसार निवासी सैफी निवासी सरवट कालोनी थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि उनका गिरोह रात में निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोकशी कर मांस दिल्ली में बेच देते हैैं। उसी पैसे से नशीले पदार्थ खरीदकर मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्र में बेचते थे। माह जनवरी में गांव बड़कली तथा रोहाना में लगे मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी की थी।
विज्ञापन

पांच मई को उन्होंने अपने साथी चून्नू, शादाब उर्फ चीडा निवासी सूजडू व मांडी निवासी इमरान व मन्ना के साथ मिलकर इमरान के खेत में पांच गोवंश की हत्या कर अवशेष गड्ढा खोदकर दबाए थे। मांस को जामा मस्जिद क्षेत्र में बेच दिया था। इमरान उनका साथी होने के बाद भी उनसे अपने खेत में अवशेष दबाने के एक हजार रुपये लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ फुगाना देवव्रत बाजपेयी ने बताया कि तितावी में गोकशी के मामले में मुकदमा दर्ज कर अवशेष बरामद कर लिए गए है। शहर कोतवाली में गिरफ्तार आरोपी और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed