{"_id":"621e681f991768602c168cf0","slug":"police-are-looking-for-clues-of-dacoits-through-cctv-muzaffarnagar-news-mrt5788727156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा विक्रेताओं के घर डकैती प्रकरण: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा विक्रेताओं के घर डकैती प्रकरण: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी,
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कस्बा मीरापुर में थाने से कुछ ही दूरी पर रविवार रात में दो कपड़ा विक्रेताओं के घर परिजनों को बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर डकैती की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस जुटी हैं। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी खंगाले हैं। एसपी देहात के नेतृत्व में एसओजी सहित कई टीम कार्रवाई में जुटी हैं। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही हैं।
मीरापुर कस्बे में थाने से लगभग आधा किलोमीटर दूर खतौली रोड़ नई बस्ती निवासी जान मोहम्मद पुत्र हमीद व उसका पड़ोसी यूूनुस पुत्र अब्दुल वहीद कपड़े की फेरी का काम करते हैं। रविवार देर रात दोनों परिवार घरों में सो रहे थे। इसी दौरान लगभग एक दर्जन बदमाशों ने दोनों घरों में परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाने के बाद डकैती की घटना को अंजाम दिया। जाग होने के कारण एक अन्य कपड़ा विक्रेता के घर घटना करने में बदमाश विफल रहे थे। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। जबकि घटना डकैती की थी। घटना में बदमाश भी एक दर्जन शामिल होना बताया गया हैं।
कई बिंदुओं पर जांच
बताया गया कि पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी सहित तीन टीम लगाई हैं। इन टीमों ने घटना स्थल क्षेत्र व थाना वाले चौराहा के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले हैं। मुकदमे में एक पीड़ित ने अपने कुछ रिश्तेदारों पर शक जाहिर किया हैं, इसकी भी बारीकी से जांच की जा रही हैं। पुलिस कई बिदुंओं पर जांच पड़ताल कर रहीं हैं।
विज्ञापन
इन्होंने कहा
मीरापुर में जो घटना हुई है, उसका खुलासा करने के तीन टीमों को कार्रवाई में लगाया गया हैं। कई बिंदुओं पर जांच व कार्रवाई चल रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा- अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात।