फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police alerted on the announcement of stopping the train by BKU

भाकियू के रेल रोकने की घोषणा पर अलर्ट हुई पुलिस

Sun, 17 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police alerted on the announcement of stopping the train by BKU
भाकियू के रेल रोकने की घोषणा पर अलर्ट हुई पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू द्वारा आगामी सोमवार को ट्रेनें रोके जाने की घोषणा के बाद जनपद पुलिस के साथ ही जीआरपी भी सतर्क हो गई है। सुबह दस से शाम चार बजे तक होने वाले ट्रेन रोके जाने वाले आंदोलन के तहत जनपद में एक दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिससे मुसाफिरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के तहत भाकियू ने शनिवार को केंद्र सरकार के पुतले फूंके थे। अब भाकियू द्वारा आगामी 18 अक्तूबर को ट्रेनें रोकने की घोषणा की है। भाकियू की ट्रेनें रोकने की घोषणा के बाद जनपद पुलिस के साथ ही जीआरपी भी अलर्ट हो गई है। जीआरपी एसओ संजय कुमार ने बताया कि ट्रेन रोके जाने की घोषणा के चलते सोमवार को सुबह से ही स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होने वाले आंदोलन के तहत इस अवधि में जनपद से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की एक दर्जन ट्रेनों का आवागमन बाधित होगा। इनमें से अधिकांश ट्रेनें पंजाब जाने वाली होंगी, जिसके चलते इन ट्रेनों को पंजाब या दिल्ली में ही रोका जा सकता है।
विज्ञापन

लेकिन इस दौरान मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा विशेष सुविधा की जाएगी, ताकि लंबी दूरी के मुसाफिरों को अधिक परेशान न होना पड़े। वहीं, एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि भाकियू के ट्रेनें रोकने की घोषणा के चलते सभी संबंधित थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर जनपद पुलिस को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा। किसी को भी गड़बड़ी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जनपद में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह दस बजे से शाम चार तक रेल संचालन बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed