फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police administration team removed illegal occupations

पुलिस प्रशासन की टीम ने अवैध कब्जे हटवाए

Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police administration team removed illegal occupations
खतौली। तहसील क्षेत्र में दो गांव में पुलिस प्रशासन की टीम ने पहुंचकर सरकारी भूमि सहित तालाबों की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया।
विज्ञापन

आदर्श ग्राम अंतवाड़ा के एक तालाब पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। शनिवार को कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस फोर्स के साथ तहसील के अधिकारियों ने कब्जा हटवाया। फिर भी तालाब के कुछ हिस्से पर पक्के मकान बने होने के कारण छोड़ना पड़ा। जिस पर आगे की कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। वही दूसरी ओर गांव ककराला में तहसीलदार के आदेश पर तालाब की भूमि की पैमाइश कर तालाब को कब्जा मुक्त कराने में तहसील की टीम लगी है। दो एकड़ का तालाब मौके पर कम बताया गया है। पैमाइश पूरी होने के बाद तालाब की खोदाई का कार्य शुरू होगा। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने कहा कि उनके खेत की जमीन पहले पूरी की जाए इसके बाद तालाब की पैमाइश हो। इस दौरान ग्राम प्रधान विजय शेखर, बबलू लेखपाल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed