{"_id":"61cb592e8f87d054f26a9579","slug":"police-accused-of-giving-third-degree-to-youth-muzaffarnagar-news-mrt5711391186","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल, पुलिस पर युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल, पुलिस पर युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप
पुलिस की पिटाई से युवक के पैर व शरीर पर बने चोट के निशान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
वीडियो वायरल, पुलिस पर युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। स्थानीय पुलिस की एक वीडियो वायरल हो रही है। मामला एक युवक की पिटाई से जुड़ा है। युवक वीडियो में अपने जख्म दिखाते हुए पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस मामले की शिकायत की गई है। कार्रवाई न होने पर युवक ने जिला मुख्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
पीड़ित युवक क्षेत्र के गांव नूरनगर निवासी नीरज है। उसने एक वीडियो वायरल की है। उसने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। युवक के पैरों में जख्म दिख रहे है। यदि नीरज की मानें तो 23 दिसंबर को कस्बे के पीएनबी के सामने एक मोपेड से चोरी लगभग पौने तीन लाख रुपये के मामले में रात के समय उसे व उसके तहेरे भाई संदीप को पुलिस उठा ले गई थी। पूछताछ के दौरान दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई। उन्हें पहले कम्हेड़ा पुलिस चौकी, बाद में थाने ले जाकर पीटा गया था। अगले दिन दर्जनों ग्रामीणों ने पहुंच कर युवकों को बेकसूर बताया तो पिटाई की शिकायत न करने का वचन लेकर दोनों को छोड़ दिया। युवक का कहना है, कि वह पोस्ट ग्रेजुएट है। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है। उसे एक दरोगा व पुलिसकर्मी ने इतना पीटा, कि उसके पैरों में जख्म हो गए। पीड़ित ने एसएसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।