फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Poisonous air increased people's trouble

बढ़ा प्रदूषण, स्कूलों में अचानक अवकाश

Fri, 15 Nov 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Poisonous air increased people's trouble
सुबह फैली स्मॉग से बढें प्रदूषण में मास्क लगाकर जाता साईकिल सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जहरीली हवा ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। एनसीआर में प्रदूषित होती हवा को देखते हुए देर रात जिले में भी अचानक अवकाश घोषित कर दिया गया। उधर, ऑनलाइन मशीन के खराब होने के चलते प्रदूषण की जांच सामान्य तरीके से ही की जा रही है। सुबह छह बजे तक एक्यूआई 263 रिकार्ड किया गया, जबकि दिन में भर धुंध छाई रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विभिन्न मार्गों पर पानी का छिड़काव कराया।
दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण से कुछ दिन के लिए राहत मिली थी, लेकिन फिर अचानक से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। एनसीआर में ज्यादा असर के चलते बुधवार की देर रात डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जनपद के स्कूलों में भी 14 और 15 नवंबर का अवकाश घोषित कर दिया। जानकारी नहीं होने के कारण लगभग सभी स्कूल खुले। बच्चे भी पहुंचे, लेकिन कुछ स्कूलों में तो बच्चों को लौटा दिया गया, जबकि अधिकांश में बाल दिवस के कार्यक्रम होते रहे। हालांकि लगभग सभी स्कूलों में हॉफ-डे कर दिया गया। सुबह स्कूल समय में घनी धुंध छाई हुई थी। बच्चे और अभिभावक मास्क लगाकर जाते दिखाई दिए। सुबह घूमने वालों को भी धुंध के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर भी धुंध छाई रही, जिसके चलते धूप भी थोड़ी देर के लिए ही निकली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई विपुल कुमार ने बताया कि ऑनलाइन मशीन अभी ठीक नहीं हो सकी है। इसलिए एयर क्वालिटी इंडेक्स की जांच मैनुअल की जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक का एक्यूआई 263 रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर में खूब जलाया जा रहा कूड़ा
मुजफ्फरनगर। हवा की गुणवत्ता खराब होने के बावजूद लोग प्रदूषण फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर में जगह-जगह पर कूड़ा जलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह भी महावीर चौक के पास कूड़ा जलाया गया। इसके अतिरिक्त शहर में कई स्थानों पर कूड़ा जलाने की घटनाएं हो रही हैं। नगर पालिका के अधिकारी शहर में घूमकर कूड़ा जलाने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करते हैं, लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी का कहना है कि यदि कोई कूड़ा जला रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed