फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Poems and mountains heard from students

विद्यार्थियों से सुनी कविताएं और पहाड़े

Thu, 05 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Poems and mountains heard from students
बोपाडा के परिषदीय विद्यालय में बच्चों को फल देती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विद्यार्थियों से सुनीं कविताएं और पहाड़े
विज्ञापन

मंसूरपुर। राज्यपाल ने गांव हुसैनपुर बोपाड़ा में प्राथमिक विद्यालय तथा आदर्श तालाब का निरीक्षण किया। स्कूल में साफ-सफाई तथा बच्चों की परफॉर्मेंस देख राज्यपाल संतुष्ट नजर आई। उन्होंने कहा कि यहां लड़कियों की शिक्षा के लिए इंटर कॉलेज बनवाने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। राज्यपाल सुबह करीब 11 बजे मेरठ से कार द्वारा गांव हुसैनपुर बोपाड़ा पहुंचीं। प्राथमिक विद्यालय की कक्षा में उन्होंने विद्यार्थियों की कॉपी-किताबें चेक कीं। छात्रों से पहाड़े व कविताएं सुनीं तथा किताब पढ़वाई। इसके बाद रसोई में जाकर मिड डे मील के बारे में जानकारी लीं। भोजन में बच्चों को दूध, केले व ताहरी दी गई। राज्यपाल ने बच्चों द्वारा जल संरक्षण, सफाई व्यवस्था, पर्यावरण आदि विषयों पर लगाई गई पोस्टर प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। गांव के आदर्श तालाब का निरीक्षण करते हुए उसे और गहरा खोदवाने के निर्देश दिए। प्रधान के पुत्र अजय वीर ने लड़कियों के लिए इंटर कॉलेज बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed