फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PM took two steps back in respect of farmers: Ramkumar Sehrawat

किसानों के सम्मान में दो कदम पीछे हटे प्रधानमंत्री - रामकुमार सहरावत

Sat, 20 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
PM took two steps back in respect of farmers: Ramkumar Sehrawat
भाजपा किसान मौर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष व कृषि अनुसंधान परिषद के डायरेक्टर रामकुमार सहरावत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों के सम्मान में दो कदम पीछे हटे प्रधानमंत्री : रामकुमार सहरावत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा कृषि अनुसंधान परिषद के डायरेक्टर रामकुमार सहरावत ने नए कृषि कानून वापस लेने पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने किसानों के सम्मान में दो कदम पीछे हटा लिए है। प्रधानमंत्री देश के किसान व गरीब जनता के हित के लिए कार्य कर रहे है। नए कृषि कानून को लेकर देश का किसान विरोधी दलों की राजनीति तथा गलतफहमी का शिकार हुआ।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की है। हम इसका स्वागत करते है। इस घोषणा को लेकर भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने अमर उजाला के साथ वार्ता में कहा कि देश के प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास के नारे पर कार्य कर रहे है। नए कृषि कानून देश के किसान के हित में बहुत आगे की सोचकर लाए गए थे। इन कानूनों को लेकर विरोधी दलों ने देश के सम्मानित किसान को गुमराह करते हुए उनके सामने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। उन्होनें कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने बड़ा मन रखते हुए किसानों के सम्मान के लिए यह बड़ा कदम उठाया। विरोधी दलों द्वारा किसानों के बीच जो भ्रम की स्थिति पैदा की गई थी उस स्थिति में प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय स्वागत योग्य है। किसानों के सम्मान को लेकर नए कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की गई है। देश के प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुनी करने के लिए नए कृषि कानून लेकर आए थे। भ्रमित किसान के सम्मान को लेकर वे पीछे हट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed