फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Plight of farmers and the poor has worsened under the BJP government: Ram Asre

भाजपा सरकार में किसानों व गरीबों की दुर्दशा बढ़ी : रामआसरे

Sat, 20 Jun 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Plight of farmers and the poor has worsened under the BJP government: Ram Asre
बुढ़ाना। सपा की पीडीए की पंचायत में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों व गरीबों की दुर्दशा बढ़ी है। प्रधानमंत्री का देश के नौजवानों को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा धोखा सिद्ध हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत में 60 प्रतिशत मौत पीडीए समाज की हुई हैं।
विज्ञापन

कस्बे के एक बैंक्वेट हाल में शुक्रवार को सपा की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा संरक्षित अपराधियों व पुलिस की साठ गांठ से पीडीए वर्ग की हत्या व बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई है।
विज्ञापन

बुल्डोजर कार्रवाई में 24 में से 22 कार्रवाई केवल पिछड़े दलित मुसलमानों पर हुई है। अकेले विश्वकर्मा समाज के 40 नौजवानों की हत्याएं व बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। जनहित में इस सरकार का सत्ता से हटना जरूरी है। सरकारी नौकरियों में भर्ती व आरक्षण में जबर्दस्त घोटाला हुआ। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि सरकारी पिछले 10 वर्षों में नौकरियों की 22 परीक्षाएं आयोजित हुई। आरक्षित 11514 पदों को सामान्य वर्ग से भर दिया गया।

इस मौके पर धर्मेंद्र उर्फ नीटू, सोमपाल कोरी, श्यामलाल उर्फ बच्ची, अतहर हसन मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने और संचालन अकरम खान व सतेंद्र पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed