फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pledge administered not to use items made of leather

चमड़े से बनीं वस्तुओं का प्रयोग नहीं करने की दिलाई शपथ

Mon, 04 Apr 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pledge administered not to use items made of leather
नगर के नई मंडी में प्रभात फेरी में शामिल जैन समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चमड़े से बनीं वस्तुओं का प्रयोग नहीं करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर जैन समाज ने अहिंसा का संदेश देते हुए नगर में प्रभात फेरी निकाली। स्वाध्यायी बंधुओं ने लोगों को चमड़े से बनी वस्तुओं का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई।
जैन स्थानक नई मंडी में श्वेतांबर स्थानक वासी जैन समाज गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष का आयोजन कर रहा है। सोमवार को जैन स्थानक नई मंडी से शुरू हुई प्रभात फेरी चौड़ी गली, पीठ बाजार, गौशाला रोड, घेर खत्ती, पटेलनगर से होते हुए जैन स्थानक पर संपन्न हुई। श्रद्धालु बैंड बाजे के साथ गुरु सुदर्शन के जयकारों के साथ प्रभात फेरी में शामिल हुए। इसके बाद सुबह साढे़ आठ बजे से स्वाध्यायी बंधुओं द्वारा मंगलमय प्रवचन किया गया। अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाई-बहनों ने रखा एकासना व्रत
जैन समाज के 225 भाई-बहनों ने एकासना व्रत रखा। इन सभी का पच्चखान हुआ। विशाल भंडारे के लाभार्थी कृष्ण कुमार और सुमित कुमार जैन रहे। क्षेत्र से आए सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम मनमोहन जैन, राजेश जैन, राजीव जैन, सुमित जैन, अनुराग जैन, दीपक जैन, कार्तिकेय जैन, नमन जैन, देवेंद्र जैन का सहयोग रहा।
बुढ़ाना में गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष मनाया
बुढ़ाना। कस्बे के श्री श्वेतांबर जैन स्थानक में गुरु सुदर्शन जी महाराज का जन्म शताब्दी वर्ष महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी, णमोकार महामंत्र जाप व जीवन चरित्र का वर्णन किया। अध्यक्ष जय प्रकाश जैन ने बताया कि चार अप्रैल से एक वर्ष तक जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। इस दौरान सुभाष जैन, ममलेश जैन, सतेंद्र, नितिन, उत्तम, मोहित, राहुल, विकास, दीपन, सुरेंद्र भगत, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed