{"_id":"618d61f9a03972199937f51f","slug":"players-showed-their-strength-in-kabaddi-volleyball-on-the-first-day-muzaffarnagar-news-mrt5644421141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन कबड्डी, वॉलीबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन कबड्डी, वॉलीबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
खतौली प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। कस्बे में सीताशरण इंटर कॉलेज के मैदान में दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को केद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में खतौली व जानसठ ब्लॉक की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन कबड्डी व वॉलीबाल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान नेे कहा कि खेल जीवन के लिए जरूरी है, इस प्रकार की स्पर्धा से क्षेत्र में छुपी प्रतिभा बाहर आती है। स्पर्धा में खतौली व जानसठ खिलाड़ियों के अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए थे। कबड्डी प्रतियोगिता में खतौली ब्लॉक से सबसे पहले मंसूरपुर टीम ने कैलावड़ा को 31-17 अंकों से हराया। दूसरे राउंड में मथेड़ी, तीसरे राउंड में रतनपुरी, चौथे राउंड में खेड़ी तगान, पांचवे रांउड में सोंटा, छठे राउंड में रवापुरी, सातवे राउंड में प्राणनाथ इंटर कॉलेज रतनपुरी की टीम विजयी रही।
वहीं, जानसठ ब्लॉक से पहले रांउड में टंडेढ़ा ने मेहलकी को 38-26 अंकों से हराया। दूसरे राउंड में सर्वोदय इंटर कॉलेज नूनीखेड़ा, तीसरे राउंड में बेहड़ा आस्सा, चौथे राउंड में चीता क्लब जंधेड़ी, पांचवे राउंड में तालड़ा, छठे राउंड में तिलौरा और सातवे राउंड में जानसठ की टीम विजयी रही। वॉलीबाल में खतौली ब्लॉक से अभिषेक सोंटा की टीम विजयी रही। दूसरे नंबर पर आशीष दूधाहेड़ी, तीसरे राउंड में निखिल दूधाहेड़ी, चौथे रांउड में आकाश भैंसी की टीम विजयी रही। जानसठ ब्लॉक से वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम राउंड में अश्वनी राजपुर कलां, द्वितीय राउंड में शानू नंगला मुबारिक, तीसरे राउंड में मनोज बेहड़ा आस्सा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक विक्रम सैनी, राजू अहलावत, एसडीएम जीत सिंह राय, गुलाब, ब्लाक प्रमुख पति गौतम गुर्जर, बीडीओ रत्नाकर सिंह, एडीओ पंचायत राजेश्वर दत्त त्यागी, विवेक बालियान, हरीश अहलावत, सुधीर सैनी, हरशरण गुप्ता, हरेंद्र सिंह, विकास पप्पी, मदन छाबड़ा, अश्वनी, राकेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, श्याम रहेजा और रजत जैन मौजूद रहे। निणार्यक मंडल में जिला क्रीडा अधिकारी हरफूल सिंह, कबड्डी सचिव रामपाल सिंह, नरेंद्र, अनिल, शेर सिंह, संजू, अन्नू, अनिल, अरविंद, मनोज, सचिन, मुकेश, कृष्णपाल, शैलेश बालियान, पुष्पेंद्र, प्रवीण, मोनू, अक्षय, पीयूष कुमार, सुधीर, रवि मास्टर आदि का सहयोग रहा।