फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Players arrived, Surendra Prakash Memorial Masters International Tennis Tournament from today

Muzaffarnagar News: खिलाड़ी पहुंचे, आज से सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल मास्टर्स अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट

Sat, 22 Apr 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 22 Apr 2023 12:36 AM IST
सार

देशभर से खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुजफ्फरनगर के सर्विस क्लब पहुंचने शुरू हो गए हैं। शाम को खिलाडि़यों ने मैत्री मुकाबले खेलकर अभ्यास किया। आज से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 27 अप्रैल को प्रतियोगिता का समापन होगा।

विज्ञापन
Players arrived, Surendra Prakash Memorial Masters International Tennis Tournament from today
आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के आयोजक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में डॉक्टर सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल मास्टर्स अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का आज से आगाज हो गया। इसमें शामिल होने के लिए खिलाड़ी पहुंचने शुरू हो गए हैं। ग्रास कोर्ट पर खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच भी खेले।

विज्ञापन


शनिवार सुबह सात बजे से प्रतियोगिता के खेल मुकाबले आरंभ हो गए। देशभर से खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सर्विस क्लब पहुंचने शुरू हो गए हैं। शाम को खिलाडि़यों ने मैत्री मुकाबले खेलकर अभ्यास किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के डायरेक्टर अमित प्रकाश, सचिव विजय वर्मा, डॉ. देवेंद्र मलिक, डॉ. मनोज काबरा, डॉ. जेएस तोमर और गिरीश अग्रवाल ने बताया कि मास्टर्स टूर्नामेंट इस बार खिलाडिय़ों के लिए 400 प्वाइंट वाला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ईद पर मस्जिदों-ईदगाहों में अकीदतमंदों ने की अमन-चैन की दुआ, सुरक्षा चाक-चौबंद

 

टूर्नामेंट का आकर्षण खिलाड़ी आदित्य खन्ना, निखिल राय, राकेश कोहली, निशांत गोयल, दिलीप मोहंती, मोहित फोगाट, प्रदीप पंत, चंद्र भूषण, नरेंद्र कांकरिया, अवनीश रस्तोगी होंगे।

 

आयोजन सचिव विजय वर्मा ने बताया कि सर्विस क्लब के अलावा शहर के जीडी गोयनका स्कूल के मैदान पर मुकाबले होंगे। एंट्री अधिक होने के कारण कुछ मुकाबले मेरठ के एलेक्जेंडर क्लब में भी खिलाए जाने की तैयारी है।

इन आयु वर्ग में होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता में 30 प्लस, 35 प्लस, 40 प्लस, 45 प्लस, 50 प्लस, 55 प्लस, 60 प्लस और 65 प्लस में खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed