फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Plastic garbage being thrown in Muzaffarnagar crushers

मुजफ्फरनगर के कोल्हुओं में झोंका जा रहा प्लास्टिक कचरा

Mon, 18 Feb 2019 12:19 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Mon, 18 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Plastic garbage being thrown in Muzaffarnagar crushers
शहर में जलता प्लास्टिक कचरा। - फोटो : अमर उजाला
जिले के लोग खुद ही हवा को जहरीली कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर प्लास्टिक कचरा कोल्हुओं में झोंका जा रहा है। खुलेआम इसका प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। यह स्थिति तब है, जब जिला वायु प्रदूषण के मामले बेहद खराब स्थिति में है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स ज्यादातर 200 से ऊपर रहता है।  
विज्ञापन


एनजीटी ने प्लास्टिक या अन्य किसी भी प्रकार के कचरे को जलाने पर पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद जनपद में खुलेआम प्लास्टिक कचरा बड़े पैमाने पर जलाया जा रहा है। जिले में करीब 2500 कोल्हू संचालित हैं। इनमें से बड़ी संख्या में कोल्हुओं पर प्लास्टिक कचरा जलाया जाता है। बिलासपुर से जौली होते हुए बेहड़ा सादात तक जाने वाली रोड के किनारे कई कोल्हू संचालित हैं। भोपा और मोरना क्षेत्र के अलावा प्रमुख सडक़ों से हटकर अंदर की ओर संचालित कोल्हुओं पर प्लास्टिक कचरे को ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है।  
विज्ञापन

खतरनाक स्तर पर रहता है जिले में प्रदूषण का स्तर  

जिले में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर रहता है। अक्सर एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 पर पहुंच जाता है जो बेहद खराब स्थिति होती है। वायुमंडल में हानिकारक गैसों की अधिकता के कारण इंडेक्स में इजाफा होता है। बीते दिनों हुई बारिश और हवा चलने के बावजूद रविवार को भी इंडेक्स 140 रहा। यह भी प्रदूषित स्थिति होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिथीन के जलने से निकलती है विषैली गैस  
पॉलिथिन कचरे के जलने से विषैली गैस निकलती है। पॉलिथीन जलने से कार्बन मोनो ऑक्साइड, कार्बन डाई आक्साइड गैस निकलती हैं। यह सभी प्रदूषक गैसें हैं। इनका शरीर पर घातक असर पड़ता है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. योगेंद्र त्रिखा बताते हैं कि इन सभी गैंसों से श्वांस एवं त्वचा से संबंधित रोग पैदा होते हैं। कार्बन मोनो ऑक्साइड शरीर में जाकर रक्त में आक्सीजन को कम कर देती है। इससे मृत्यु तक संभव है।  


पॉलिथीन जलाने वालों पर होगी कार्रवाई  
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों के मुताबिक पॉलिथिन या किसी भी प्रकार का कचरा जलाना प्रतिबंधित है। कोल्हुओं का निरीक्षण किया जाएगा। यदि पॉलिथीन जलाई जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी - डीसी पांडेय, सहायक वैज्ञानिक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed