{"_id":"5f0211b38ebc3e431204a8e6","slug":"plant-for-the-protection-of-nature-muzaffarnagar-news-mrt4898037143","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रकृति की सुरक्षा के लिए लगाएं पौधेे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रकृति की सुरक्षा के लिए लगाएं पौधेे’
विज्ञापन
चरथावल सीएचसी प्रांगण में वृक्षारोपण करते मंत्री विजय कश्यप एवं भाजपाई
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘प्रकृति की सुरक्षा के लिए लगाएं पौधे’
मुजफ्फरनगर, चरथावल। प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका नियमित रख रखाव हो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंत्री ने पौधरोपण के बाद कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।
रविवार को सीएससी प्रांगण में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सूबे को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण कराया जा रहा है। किसी भी परिसर में रहने वाले हर व्यक्ति को अभियान के तहत पौधों की देखभाल करने का संकल्प लेना होगा, तभी यह योजना सार्थक होगी। हमारी ड्यूटी पेड़ लगाकर सिर्फ औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि उनकी ताजिंदगी रक्षा करना मकसद होना चाहिए। डॉ प्रवीण चौपड़ा ने सार्वजनिक स्थलों पर अधिकाधिक पौधे रोपित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कहा कि बेहतर पर्यावरण और स्वस्थ रहने के लिए छायादार वृक्ष लगाने का महत्व हर व्यक्ति को समझना होगा। डीआईओ डॉ राजीव निगम, नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, सीएससी प्रभारी डॉ सतीश कुमार, डॉ हिमांशु, चीफ फार्मासिस्ट मनोज त्यागी, युवा नेता राहुल पुंडीर, मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, सुशील कश्यप, पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप, वीर सिंह कसौली, मिथुन त्यागी, प्रशांत त्यागी, रविकांत त्यागी, प्रवीण राणा, दुष्यंत पुंडीर पीपलशाह, सचिन धीमान, पंकज कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर, कुटेसरा परिसर में प्रभारी सुरेंद्र राव ने पेड़ लगाया।