Muzaffarnagar: पाइप हुए लीकेज, गड्ढ़े ही गड्ढ़े, बनते ही टूट गई शाहबुद्दीनपुर रोड
मुजफ्फरनगर में शाहबुद्दीनपुर रोड बनते ही टूट गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उन्हें मामले की शिकायत मिली थी, जिसके बाद डीएम को पत्र लिखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर का शाहबुद्दीनपुर रोड बनते ही टूट गया। जगह-जगह पाइप लीकेज होने के कारण पानी सडक़ पर भर रहा है। गड्ढों से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह को पत्र लिखा है। मंत्री ने कहा कि सड़क दोबारा बनवाई जाएगी।
शाहबुद्दीनपुर रोड के करीब डेढ़ किमी के टुकड़े में करीब एक साल पहले जल निगम ने सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था। काम पूरा हुआ तो यहां पिछले दिनों जल निगम ने सीसी रोड बनाने का काम पूरा कराया। लेकिन अब यह सड़क बनते ही टूटने लगी है।
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उन्हें मामले की शिकायत मिली थी, जिसके बाद डीएम को पत्र लिखा गया है। सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने और क्षेत्र के लोगों के हित में दोबारा मार्ग बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्यमंत्री ने बताया कि रुड़की रोड से रामपुरी होते हुए शाहबुद्दीनपुर रोड तक इस सड़क का निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं है। निर्माण सामग्री इधर से उधर पड़ी है, लोग परेशानी झेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:UP: आखिर कौन हैं 'बेबी', जिसे ढूंढने में नाकाम हुई पुलिस, डॉग स्क्वॉड व ड्रोन भी फेल, अब जताई ये आशंका
सड़क बनीं, हल नहीं हुई परेशानी
लगभग एक वर्ष पूर्व जल निगम द्वारा रुड़की रोड पर सीवर पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया था। पाइप लाइन का कार्य होने के बाद से साल भर तक सड़क उखड़ी पड़ी रही। सड़क का निर्माण कराने को लेकर जल निगम के दफ्तर के लोगों ने खूब चक्कर लगाए। सड़क उखड़ी होने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मार्ग पर बिछे पाइप हो गए लीकेज
नागरिक सिंहराज सोलंकी ने कहा कि पाइप लीकेज हो गए हैं। जगह-जगह सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे सड़क खराब हो रही है।
दोबारा बनाई जानी चाहिए सड़क
नागरिक कुलबीर राणा का कहना है कि मार्ग का निर्माण दोबारा होना चाहिए। यहां से लोगों को गुजरने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सड़क कहां, यहां तो गड्ढे ही गड्ढे
नागरिक श्रीओम का कहना है कि यहां गड्ढे ही गड्ढे बन गए हैं। सड़क की वजह से पिछले एक साल से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बमुश्किल सड़क बनीं, लेकिन गुणवत्ता ठीक नहीं है।
दोबारा बने सड़क तो बनेगी बात
नागरिक दिनेश त्यागी का कहना है कि सड़क पर निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप नहीं डाली गई। सीमेंट उखड़ गया है। दोबारा सड़क का निर्माण होना चाहिए।