फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pillar fell over the farmer after a tractor collision

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से टूट कर खंभा किसान के ऊपर गिरा

Thu, 21 Nov 2024 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pillar fell over the farmer after a tractor collision
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव ढिंढावली मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से हाई वोल्टेज लाइन का खंभा टूट कर किसान के ट्रैक्टर के ऊपर गिर गया, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी फारुख अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भरकर गांव ढिंढावली एक कोल्हू में तौलने जा रहा था। ढिंढावली मार्ग पर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने हाई वोल्टेज लाइन के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे खंभा व तार टूट कर किसान के ऊपर गिर गया। जिससे किसान घायल हो गया। उसे कस्बे के हॉस्पिटल में लाया गया। इस दौरान मार्ग अवरुद्ध हो गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेगराजपुर मेडिकल कालेज भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग को चालू कराया। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed