{"_id":"595d31474f1c1bed638b479a","slug":"pilgrims-return-from-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सौहार्द के लिए पेट के बल लेटकर आ रहा मवाना का मनोज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में सौहार्द के लिए पेट के बल लेटकर आ रहा मवाना का मनोज
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते कांवड़िए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। आधी अधूरी तैयारी के बीच कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। देश में अमन-चैन के लिए मवाना का एक कांवड़िया अपने आधा दर्जन साथियों के साथ लेटकर हरिद्वार से जल लेकर आ रहा है। साथ ही उज्जैन के कांवड़ियों की टोली भी कस्बे में पहुंची।
कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। बुधवार को काफी संख्या में शिव भक्त कांवाड़िये कस्बे से गुजरे। हालांकि कांवड़ यात्रा की अभी आधी अधूरी तैयारी हो पाई है। कांवड़ मार्ग के किनारे जहां बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं, वहीं सफाई कार्य भी धीमा चल रहा है। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से लाखों कांवड़िये अपना सफर तय करते हैं। डाक कांवड़ भी काफी संख्या में यहां से गुजरती हैं।
उज्जैन के आधा दर्जन शिवभक्त कांवड़ियों ने कस्बे में अपनी दस्तक दी। ये टोली तीन दिन पूर्व हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर चले थे। मेरठ के कस्बा मवाना निवासी मनोज भोला जो अपने कावड़ियों साथी विकास, ध्रुव, मोनू, बाबा के साथ हरिद्वार से गंगा जल लेकर जमीन पर लेटता हुआ अपनी मंजिल पर बढ़ता जा रहा है। भोपा कस्बे में पहुंचे मनोज भोले ने बताया कि वह देश की एकता, अखंडता और अमन-चैन के लिए मवाना के महादेव बड़ा मंदिर में जलाभिषेक करेगा। कांवड़ मार्ग पर अभी कोई शिविर आदि भी नहीं लगा है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा पर विचार विमर्श किया
खतौली। कांवड़ यात्रा को लेकर एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा क्षेत्र के लोगों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम कन्हई सिंह ने यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुझाव मांगे। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने यात्रा मार्ग पर लगने वाले कांवड़ सेवा शिविर के पानी की निकासी कराए जाने, सड़क को गड्ढामुक्त कराने तथा सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में टेबिल फैन नहीं सीलिंग फैन लगाए जाएं।
बिना अनुमति कोई शिविर नहीं लगने दिया जाएगा। सभी ढाबों पर खान पान की सरकारी रेट लिस्ट लगाने तथा खाने की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने लोगों से कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपील की है। बैठक में सभासद पंकज सैनी, अजय भुर्जी, अंकुर सिंघल, दयानंद सैनी, रिंकू गुप्ता, सौरण सिंह, देवराज त्यागी, राजकुमार तेवतिया, कुलदीप तोमर, सतीश गुप्ता, आदेश मोतला आदि मौजूद थे।