फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   picketing at the police station, the boundary wall of the tree

थाने पर धरना, पेड़ की कराई चहारदीवारी

Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
picketing at the police station, the boundary wall of the tree
थाने पर धरना, पेड़ की कराई चहारदीवारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पीपल का पेड़ काटने का मामला गर्माया हुआ है। सोमवार को हिंदू जागरण मंच ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर सिविल लाइन थाने में कई घंटे धरना दिया। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल ने सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा। क्रांति सेना ने पुलिस की मौजूदगी में पेड़ की चहारदीवारी कराई है।
पेड़ काटने के इस मामले में हिंदूवादी संगठन लामबंद है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारी रविकांत सैनी ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हिंदू जागरण मंच व अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल, क्रांति सेना ने पेड़ काटने का विरोध जताया है। हिंदू जागरण मंच ने सोमवार को सिविल लाइन थाने पर धरना दिया। जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि उनका संगठन पुलिस प्रशासन के रवैये से संतुष्ट नहीं है। जिला महामंत्री अंकुर राणा ने कहा कि जब तक आरोपियों को जेल नहीं भेजा जाता तब तक आंदोलन किया जाता रहेगा। थाना प्रभारी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरने पर दीपा त्यागी,बंटी चौधरी, मोनिका राणा आदि उपस्थित रहे। उधर, अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने अपने सदस्यों के साथ सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा। क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में सोमवार दोपहर पेड़ की चहारदीवारी कराई है। मौके पर सीओ सिटी कुलदीप सिंह, सिविल लाइन एसओ बिजेंद्र रावत व पीएसी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed